नोएडा के इलाबास गांव में बड़ी कार्रवाई, 40 एकड़ प्राधिकरण की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

Kittu Kumari12 August 20261 min read104 viewsNCR
नोएडा के इलाबास गांव में बड़ी कार्रवाई, 40 एकड़ प्राधिकरण की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

नोएडा प्राधिकरण ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए ग्राम इलाबास में करीब 40 एकड़ अधिसूचित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में चारदीवारी, गेट और अस्थायी रूप से बनाए गए टॉयलेट समेत अन्य अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

किस जमीन पर हुई कार्रवाई और किसने दिए निर्देश

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश के निर्देश पर वर्क सर्किल-7 के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण के अनुसार, ग्राम इलाबास स्थित खसरा संख्या 373, 374, 376, 375, 385, 384, 387, 388, 389, 390, 391, 410 और 412 की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया गया था। संबंधित विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद सक्षम अधिकारियों के निर्देश पर नियमानुसार यह कदम उठाया।

अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर के लिए दी तहरीर

नोएडा प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ थाना सेक्टर-142 में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण सार्वजनिक भूमि के उपयोग और क्षेत्र के सुनियोजित विकास में बाधा उत्पन्न हो रही थी। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि और संपत्तियों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिसूचित भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें और क्षेत्र के विकास में सहयोग दें।

Share:

Comments

Leave a comment