स्वतंत्रता दिवस से पहले नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सघन चेकिंग, मॉल और मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Kittu Kumari14 August 20262 min read122 viewsNCR
स्वतंत्रता दिवस से पहले नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सघन चेकिंग, मॉल और मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने शुक्रवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख मॉल, मेट्रो स्टेशन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच पर विशेष जोर दिया गया।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

गौर मॉल और आसपास के क्षेत्रों में गश्त

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा कमलेश कांत, बीडीडीएस टीम और डॉग स्क्वाड के साथ थाना बिसरख क्षेत्र के गौर मॉल और आसपास के स्थानों पर पैदल गश्त की। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी जाए।

बैरीकेडिंग और वाहनों की जांच के निर्देश

सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर बैरीकेडिंग लगाने और संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा गया। इसी क्रम में डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार, एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा कृष्ण पाल सिंह, थाना प्रभारी नॉलेज पार्क, बीडीडीएस टीम और डॉग स्क्वाड के साथ थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में परी चौक मेट्रो स्टेशन और आसपास के इलाकों में फुट पेट्रोलिंग की।

मेट्रो स्टेशनों और सीसीटीवी कैमरों की जांच

पुलिस अधिकारियों ने मेट्रो स्टेशन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेट्रो स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई और वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी नॉलेज पार्क को महत्वपूर्ण स्थानों पर बैरीकेडिंग लगाने, संदिग्ध वाहनों की जांच करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Share:

Comments

Leave a comment