नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हरियाली तीज पर महिलाओं ने किया धमाल, भव्य आयोजनों में बंटे पुरस्कार

Kittu Kumari16 August 20262 min read69 viewsNCR
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हरियाली तीज पर महिलाओं ने किया धमाल, भव्य आयोजनों में बंटे पुरस्कार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हरियाली तीज का पर्व बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। नोएडा के सेक्टर-34 कम्युनिटी सेंटर और ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र तीज के रंगों में रंगा नजर आया।

सेक्टर-34 में हजारों महिलाओं ने लिया हिस्सा

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि इस महोत्सव में सेक्टर की हजारों महिलाओं ने भाग लिया। हरे और पीले रंग के कपड़ों में सजी महिलाओं ने नृत्य और संगीत का जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम में ग्रुप डांस, फनी गेम्स, रैंप वॉक, तीज क्वीन और लकी ड्रा जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। प्राकृतिक झूले, फूलों से सजे झूले और सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहे। घरेलू सहायिकाओं के ग्रुप डांस ने भी लोगों का विशेष ध्यान खींचा। नृत्यांगना डॉ. कल्पना भूषण और सुपर्णा भूषण सूद निर्णायक रहीं, जबकि संचालन शुभी शर्मा ने किया। रंजना सिंह को महारानी क्वीन, दीपिका बरुआ को तीज क्वीन, स्मिता गुंजन को सावन क्वीन और अन्य महिलाओं को विभिन्न खिताबों से नवाजा गया। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केके जैन, पूर्व विधायक विमला बाथम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सेक्टर बीटा-1 में महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में आरडब्ल्यूए की ओर से हरियाली तीज उत्सव-2026 आयोजित किया गया, जिसमें 135 महिलाओं ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति का उत्सव मनाया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी और कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी सहित पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में ज्योति वशिष्ठ ने मिस तीज-2026 का खिताब जीता। रैंप वॉक में तनिष्का गुप्ता और श्रेष्ठा तिवारी विजेता रहीं। आकांक्षा जैन ने गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर, चूड़ी गेम, तंबोला और पेंसिल शार्पिंग जैसी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति को जीवंत रखते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment