नोएडा में बारिश के बीच महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, जलभराव रोकने के दिए सख्त निर्देश

Kittu Kumari7 August 20261 min read48 viewsNCR
नोएडा में बारिश के बीच महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, जलभराव रोकने के दिए सख्त निर्देश

नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) एके अरोड़ा ने लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार को वर्क सर्किल-9 के तहत आने वाले संस्थागत और आवासीय क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार, प्रबंधक उमेश त्यागी, अंकित राजपूत, अन्य अभियंता और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उनके साथ मौजूद रही।

प्रमुख बिंदु

  • नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) ने संस्थागत और आवासीय क्षेत्रों का दौरा किया।
  • जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
  • निरीक्षण के दौरान सेक्टर-94, 125, 126, 127 और कई अंडरपास का जायजा लिया गया।
  • बारिश के दौरान जलभराव होने पर संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

सेक्टरों और अंडरपास का जायजा

महाप्रबंधक ने सेक्टर-94, 125, 126, 127, सेक्टर-94 अंडरपास, सेक्टर-96 अंडरपास, हाजीपुर अंडरपास और इन सेक्टरों के सामने स्थित 45 मीटर चौड़ी सड़क का जायजा लिया। प्राधिकरण के अनुसार किसी भी स्थान पर जलभराव की स्थिति नहीं मिली। हालांकि कुछ स्थानों पर पनकटों में सफाई की आवश्यकता पाई गई, जिन्हें मौके पर ही साफ कराया गया।

अधिकारियों को सख्त निर्देश और चेतावनी

महाप्रबंधक ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में Dedicated Labour Gang के साथ लगातार मौजूद रहने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके बाद आवासीय सेक्टर-135 स्थित HIG डुप्लेक्स भवनों का रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया गया और यहां भी जलभराव नहीं पाया गया। महाप्रबंधक (सिविल) ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment