नोएडा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने चार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। इस खबर में मुख्य बातें निम्नलिखित हैं: सेक्टर-51 में एक घर से 4.50 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात चोरी हुए, सेक्टर-76 की सोसायटी में घर से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया, सेक्टर-132 में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किया गया और सेक्टर-27 में एक घर से लैपटॉप व अन्य सामान चोरी हुआ। संबंधित थानों की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-51 बी-ब्लॉक में रहने वाली शिल्पी पत्नी नकुल पठानिया ने पुलिस को बताया कि
20 अगस्त की रात अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाश घर से
4 लाख 50 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, घड़ी, चश्मा और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि
शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
थाना सेक्टर-113 क्षेत्र की सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सोसायटी में रहने वाली संस्कृति दुबे ने
घर से सोने की चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक
वह एक चैनल में नौकरी करती हैं। उन्होंने
घर में काम करने वाली नौकरानी पर चोरी का शक जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में विद्युत विभाग के अवर अभियंता कृष्णा सोलंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि
सेक्टर-132 में लगे विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर को अज्ञात बदमाशों ने खोल दिया और
उसमें डाला गया लाखों रुपये कीमत का तेल चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-27 में रहने वाले मोहम्मद नजर ने पुलिस को बताया कि
अज्ञात बदमाश उनके घर से कीमती लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार
शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।