नोएडा में बड़ा एक्शन: सेक्टर-46 सदर सराय में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 2500 वर्गमीटर जमीन कब्जामुक्त

Kittu Kumari19 August 20261 min read75 viewsNCR
नोएडा में बड़ा एक्शन: सेक्टर-46 सदर सराय में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 2500 वर्गमीटर जमीन कब्जामुक्त

नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को सेक्टर-46 स्थित सदर सराय कॉलोनी में प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर करीब 2500 वर्गमीटर भूमि कब्जामुक्त कराई। इस अभियान के दौरान मौके पर अवैध रूप से बनाए गए कमरे, नालियां आदि ध्वस्त कर भूमि को पूरी तरह खाली कराया गया है।

प्राधिकरण के अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई


नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश के निर्देश पर भूलेख विभाग, वर्क सर्किल-3 और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई पूरी की। प्राधिकरण ने कब्जामुक्त कराई गई जमीन पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए संबंधित साइट स्टाफ को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, प्रतिदिन की रिपोर्ट संबंधित अवर अभियंता को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा अभियान


प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण, अतिक्रमण अथवा भू-उपयोग नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों की लगातार निगरानी की जा रही है और नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने और बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी ताकि नियोजित शहरी विकास सुनिश्चित हो सके।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment