दिल्ली के निहाल विहार पुलिस स्टेशन की टीम ने चोरी के एक मामले को सफलता पूर्वक सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कई चोरी की चीजें बरामद की हैं।
बरामद सामान में एक सोने का पेंडेंट, तीन जोड़ी सोने के झुमके, पांच जोड़ी सोने की नथ, एक सोने की अंगूठी और एक जोड़ी सुई-धागा ईयररिंग्स शामिल हैं। पुलिस ने चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।