NHRC का बड़ा एक्शन: दिल्ली में ऐप-बेस्ड Cab और Auto ओवरचार्जिंग पर सरकार से मांगी रिपोर्ट

National Human Rights Commission (NHRC) ने दिल्ली में ऐप-बेस्ड कैब और ऑटो-रिक्शा सेवाओं द्वारा कथित रूप से ज्यादा किराया वसूलने और मनमाने किराए को लेकर कड़ा कदम उठाया है। आयोग ने दिल्ली सरकार के Transport Department को नोटिस जारी कर excess charges, surge pricing और यात्रियों से वसूले जाने वाले extra fees की शिकायतों की जांच करने का आदेश दिया है। दिल्ली सरकार को 29 जुलाई को मिली शिकायत और 4 अगस्त को आयोग के समक्ष प्रस्तुत मामले पर दो सप्ताह के भीतर एक comprehensive report जमा करने का निर्देश दिया गया है।
कब् और ऑटो किराए में मनमानी पर NHRC सख्त
शिकायत में बताया गया है कि राजधानी में ऐप-बेस्ड ऑटो और कैब कंपनियां सरकार द्वारा तय किए गए किराए से काफी ज्यादा पैसा वसूल रही हैं। इसके अलावा, platform fees और demand charges जैसे अस्पष्ट extra charges जोड़ने के साथ-साथ ऑटो-रिक्शा चालकों द्वारा mandatory meters का उपयोग न करने के आरोप भी शामिल हैं। bench की अध्यक्षता करते हुए NHRC member Priyank Kanoongo ने इन आरोपों की गंभीरता को नोट किया और इस बात पर जोर दिया कि regulations लागू न होने के कारण एक महत्वपूर्ण public transport sector में आम लोगों, विशेषकर economically weaker sections का शोषण हो रहा है।