चाणक्यपुरी के लग्जरी फ्लैट्स की धूम: NBCC की ई-नीलामी में बिकीं संपत्तियां, मिले 5,191 करोड़ रुपये

NBCC ने चाणक्यपुरी के एवेन्यू टावर्स में 213 लग्जरी फ्लैट्स की नीलामी की, जिसमें रिकॉर्ड ₹5,191 करोड़ की कमाई हुई।

Kittu Kumari1 November 20262 min read0 viewsDelhi Local
चाणक्यपुरी के लग्जरी फ्लैट्स की धूम: NBCC की ई-नीलामी में बिकीं संपत्तियां, मिले 5,191 करोड़ रुपये

देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में लग्जरी घरों की जबरदस्त मांग देखने को मिली है। NBCC (इंडिया) लिमिटेड ने अपने 'एवेन्यू टावर्स' प्रोजेक्ट के तहत आवासीय इकाइयों की ई-नीलामी की, जिसमें कंपनी ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। अफ्रीका एवेन्यू के पास स्थित इन आलीशान अपार्टमेंट्स की बिक्री से कुल 5,191 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया गया है, जो NBCC के इतिहास में किसी एक आवासीय ई-नीलामी की अब तक की सबसे बड़ी राशि है।

इस नीलामी में कुल 213 अपार्टमेंट्स को बेचा गया। ये सभी घर 4-BHK कॉन्फ़िगरेशन वाले हैं और इनकी कीमतें चौंकाने वाली रहीं। नीलामी के दौरान एक फ्लैट की कीमत 19 करोड़ रुपये से शुरू होकर अधिकतम 42 करोड़ रुपये तक गई।

फ्लैट के साइज और कीमत का गणित

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नीलामी में फ्लैट की कीमत उसके आकार और स्क्वायर फीट के हिसाब से तय की गई थी, जिसका विवरण कुछ इस प्रकार है:

  • छोटे यूनिट्स: लगभग 4,239 वर्ग फुट के फ्लैट्स 19 करोड़ से 28 करोड़ रुपये के बीच बिके, जिनकी दर 70,000 रुपये प्रति वर्ग फुट तक रही।
  • मध्यम यूनिट्स: 4,339 वर्ग फुट के फ्लैट्स की कीमत 19.5 करोड़ से 32 करोड़ रुपये रही और इसकी दर 75,000 रुपये प्रति वर्ग फुट तक गई।
  • बड़े यूनिट्स: सबसे बड़े फ्लैट्स (4,779 वर्ग फुट) ने सबसे ज्यादा दाम छुए। ये 24 करोड़ से 42 करोड़ रुपये तक में बिके, जिसकी दर 89,061 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गई।

बता दें कि एवेन्यू टावर्स प्रोजेक्ट में कुल 9 टावर हैं, जिनमें G+10 मंजिलें हैं और कुल 262 यूनिट्स थे। इनमें से 49 यूनिट्स की प्रक्रिया रद्द होने के बाद शेष 213 यूनिट्स को सफलतापूर्वक नीलाम किया गया।

अब सवाल यह है कि इस भारी-भरकम रकम का इस्तेमाल कहां होगा? NBCC ने स्पष्ट किया है कि इस नीलामी से प्राप्त राशि का उपयोग दिल्ली में सरकारी आवासों (GPRA) के पुनर्विकास के लिए किया जाएगा। इसमें सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, श्रीनिवासपुरी और कस्तूरबा नगर जैसी प्रमुख कॉलोनियों के रिन्यूअल प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

Share:

Comments

Leave a comment