तरावड़ी के नरसिंह दास पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रपति भवन का ऐतिहासिक शैक्षणिक भ्रमण

Kittu Kumari11 August 20261 min read105 viewsNational
तरावड़ी के नरसिंह दास पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रपति भवन का ऐतिहासिक शैक्षणिक भ्रमण

तरावड़ी, 12 अगस्त (रोहित लामसर)। नरसिंह दास पब्लिक स्कूल तरावड़ी के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने अध्यापकों की देखरेख में दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। राष्ट्रपति भवन पहुंचकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाक़ात की, जिसे उन्होंने अपने लिए यादगार क्षण बताया। राष्ट्रपति भवन भ्रमण के लिए विद्यार्थियों का पूर्व पंजीकरण करवाया गया था, जिसके आधार पर उन्हें परिसर में भ्रमण की अनुमति मिली।

राष्ट्रपति भवन के विभिन्न स्थलों का किया अवलोकन

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप, अशोक हॉल, मार्बल हॉल, नॉर्थ ड्राइंग रूम और ब्रह्मपुत्र हॉल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की भव्यता, ऐतिहासिक महत्व और वास्तुकला के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इंडिया गेट और बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंचे विद्यार्थी

राष्ट्रपति भवन के भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने इंडिया गेट पहुंचकर देश के वीर शहीदों को नमन किया। इसके पश्चात सभी विद्यार्थी बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंचे और श्रद्धापूर्वक माथा टेका। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक दिनेश राणा, भवनीश वधवा, हिना वधवा एवं रुचि पाहुजा विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे और पूरे भ्रमण के दौरान उनकी देखरेख की। विद्यालय की संरक्षक मधु गुप्ता एवं डायरेक्टर धर्मेंद्र खेड़ा ने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को इस ज्ञानवर्धक एवं यादगार भ्रमण के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति और लोकतांत्रिक संस्थाओं को करीब से समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment