मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, दिल्ली-NCR में अब देना होगा ज्यादा पैसा

मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये की बढ़ोतरी की है। जानें अब क्या होंगे नए रेट।

Kittu Kumari11 November 20262 min read0 viewsNCR
मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, दिल्ली-NCR में अब देना होगा ज्यादा पैसा

अगर आप अपने घर में मदर डेयरी का दूध इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपकी जेब पर बोझ थोड़ा और बढ़ने वाला है। मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में अपने लिक्विड मिल्क के दामों में 2 रुपये से लेकर 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। यह नई दरें 12 नवंबर से लागू हो गई हैं। कंपनी ने यह कदम चारे और पशु आहार की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ ऑपरेशनल खर्चों में हुए इजाफे के कारण उठाया है।

दूध के नए दाम और बढ़ी कीमतें

मदर डेयरी द्वारा जारी नई रेट लिस्ट के मुताबिक, अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में इस तरह बदलाव किया गया है:

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
  • फुल क्रीम मिल्क और प्रो मिल्क: इनकी कीमत 4 रुपये बढ़कर अब 72 रुपये से 76 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
  • काउ मिल्क (गाय का दूध): यह 3 रुपये महंगा हो गया है, जिसकी कीमत अब 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर होगी।
  • टोन्ड मिल्क: इसकी कीमत 60 रुपये से बढ़कर अब 62 रुपये प्रति लीटर होगी।
  • डबल टोन्ड मिल्क (लाइव लाइट): यह 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • टोकन मिल्क (बल्क वेंडिंग): इसकी कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

कंपनी ने कीमतों में इस बढ़ोतरी के पीछे कई कारण बताए हैं। प्रवक्ता के अनुसार, देश के कई हिस्सों में मानसून की स्थिति असमान रही, जिससे चारे की उपलब्धता प्रभावित हुई है। पिछले एक साल में हरे और सूखे चारे की कीमतों में 20% तक की वृद्धि हुई है, जबकि पशु आहार के दाम करीब 10% बढ़े हैं।

इसके अलावा, कंपनी ने बताया कि पैकेजिंग, ट्रांसपोर्टेशन और अन्य परिचालन लागतों में भी 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है, जिससे कीमतों को संशोधित करना जरूरी हो गया। मदर डेयरी का दावा है कि वह किसानों और उपभोक्ताओं के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि उसकी कुल बिक्री का लगभग 75-80% हिस्सा दूध खरीद के जरिए सीधे किसानों तक पहुंचता है।

Share:

Comments

Leave a comment