सावन का पहला सोमवार: मुरादाबाद के शिवालयों में उमड़ी भारी भीड़, बम भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर

सावन मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद जनपद के प्रमुख सिद्ध पीठ मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों और शिव भक्तों की लंबी लाइनें सुबह से लगी हुई हैं। भक्त अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मंदिर प्रांगण में बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करके पूजा अर्चना की। यह जानकारी हिन्दुस्थान समाचार द्वारा दी गई है।
प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक
मुरादाबाद महानगर में किसरोल स्थित अति प्राचीन सिद्ध पीठ 84 घंटा मंदिर और नागफनी स्थित झारखंडी शिव मंदिर में आज सुबह तड़के चार बजे से शिव भक्तों व कांवडियों द्वारा जलाभिषेक प्रारंभ हो गया। दोपहर तक सैकड़ों कांवर बेड़ों के द्वारा मंदिर में जलाभिषेक किया गया। काफी संख्या में डाक कांवड भी चढ़ाई गई।
पूजा सामग्री अर्पित की
अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं के द्वारा शिव परिवार पर जलाभिषेक के साथ बेलपत्र, धतूरा, फल, फूल, अक्षत, रोली, चंदन, धूप घास, मिष्ठान इत्यादि पूजन सामग्री चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई।