मेट्रो की सवारी का जुनून: मेरठ से अकेले दिल्ली पहुंचा 12 साल का छात्र, पुलिस ने खोजा

Kittu Kumari18 October 20261 min read0 viewsNCR
मेट्रो की सवारी का जुनून: मेरठ से अकेले दिल्ली पहुंचा 12 साल का छात्र, पुलिस ने खोजा

मेरठ के जागृति विहार इलाके का रहने वाला सातवीं कक्षा का एक 12 साल का छात्र शनिवार शाम अचानक लापता हो गया। परिवार की चिंता तब बढ़ गई जब पता चला कि बच्चा घर से कुछ पैसे लेकर निकला है। काफी खोजबीन और पुलिस की मशक्कत के बाद रविवार को यह बच्चा दिल्ली में सुरक्षित मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि बच्चा बिना किसी की मदद के अकेले ही मेरठ से दिल्ली तक का सफर तय कर गया था।

मेट्रो की सवारी के लिए घर से भागा बच्चा

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बच्चे को दिल्ली मेट्रो की सवारी का बेहद शौक था। करीब तीन महीने पहले उसके स्कूल की तरफ से दिल्ली मेट्रो की यात्रा कराई गई थी, जिसके बाद से वह फिर से वहां जाने का सपना देख रहा था। इसी जुनून में उसने घर से चुपके से पैसे उठाए और बिना बताए दिल्ली के लिए निकल पड़ा।

बच्चे के लापता होते ही मेरठ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने अलग-अलग जगहों के CCTV फुटेज खंगाले, जिससे बच्चे के मूवमेंट का पता चला और अंततः उसकी लोकेशन दिल्ली में कन्फर्म हुई। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया और उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment