मेरठ में एसआईएस सिक्योरिटी भर्ती शिविर और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों का हुआ ऐलान

Kittu Kumari12 August 20262 min read132 viewsNCR
मेरठ में एसआईएस सिक्योरिटी भर्ती शिविर और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों का हुआ ऐलान

सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय शशिभूषण उपाध्याय ने जानकारी दी है कि 17 अगस्त 2026 से 22 सितम्बर 2026 के मध्य एस0आई0एस0 सिक्योरिटी कम्पनी, नई दिल्ली द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के चयन के लिए विभिन्न ब्लॉकों में रोजगार शिविर लगाए जाएंगे। इस भर्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर नौकरी दिलाना है। मेरठ जनपद के विभिन्न विकास खंडों में यह शिविर प्रातः 10.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8002582733 और 9687303665 पर संपर्क कर सकते हैं।

ब्लॉकवार भर्ती शिविर की तिथियां

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस रोजगार मेले के तहत विकास खंड रजपुरा में 17 व 18 अगस्त 2026, विकास खंड खरखौदा में 19 व 20 अगस्त 2026, विकास खंड माछरा में 21 व 22 अगस्त 2026, विकास खंड सरूरपुर में 24 व 25 अगस्त 2026 को शिविर लगेंगे। इसके अलावा, विकास खंड सरधना में 01 व 02 सितम्बर 2026, विकास खंड दौराला में 03 व 05 सितम्बर 2026, विकास खंड रोहटा में 07 व 08 सितम्बर 2026, विकास खंड जानी में 09 व 10 सितम्बर 2026 को भर्ती होगी। साथ ही, विकास खंड मवाना में 11 व 12 सितम्बर 2026, विकास खंड परीक्षितगढ में 16 व 17 सितम्बर 2026, विकास खंड हस्तिनापुर में 18 व 19 सितम्बर 2026 तथा विकास खंड मेरठ में 21 व 22 सितम्बर 2026 को रोजगार शिविर का आयोजन तय किया गया है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोह

जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने बताया है कि मेरठ में 14 और 15 अगस्त को देशभक्ति से ओतप्रोत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 14 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026 मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को वर्ष 1947 के देश विभाजन की त्रासदी से परिचित कराना और विस्थापन व पीड़ा झेलने वाले लोगों के साहस, संघर्ष व बलिदान को श्रद्धांजलि देना है। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और आमजन की सहभागिता रहेगी। वहीं 15 अगस्त को प्रातः 10.00 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में हर घर तिरंगा-2026 एवं स्वतंत्रता दिवस का वृहद और भव्य समारोह आयोजित होगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैलियों का आयोजन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में होने वाले 15 अगस्त के समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा और विभिन्न स्थानों पर तिरंगे लगाने के साथ लोगों को तिरंगे वितरित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं की रैली और वंदे मातरम गायन का आयोजन कराया जाएगा। इसके अलावा, खेल विभाग की तरफ से तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी और कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम होंगे। जिलाधिकारी ने इस संबंध में संबंधित समस्त विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment