मेरठ में 18 अगस्त को लगेगा पोल्ट्री कॉन्क्लेव, कोविड कर्मियों के समायोजन के लिए 22 अगस्त तक मांगे गए आवेदन

Kittu Kumari14 August 20262 min read103 viewsNCR
मेरठ में 18 अगस्त को लगेगा पोल्ट्री कॉन्क्लेव, कोविड कर्मियों के समायोजन के लिए 22 अगस्त तक मांगे गए आवेदन

मेरठ मंडल, मेरठ के अपर निदेशक ग्रेड 2 पशुपालन विभाग डा० मानव के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार की कुक्कुट विकास नीति-2022 के माध्यम से मेरठ में मंडल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव एवं कुक्कुट निवेश सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 18 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे अटल सभागार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय-मेरठ में होगा। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के सफल पोल्ट्री उद्यमी, कुक्कुट आहार से सम्बन्धित कम्पनियों, पोल्ट्री विशेषज्ञ और पशुपालन निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ के अधिकारी भाग लेंगे। स्थानीय किसानों, युवाओं और उद्यमियों को अण्डा उत्पादन, ब्रायलर उत्पादन, कुक्कुट आहार उत्पादन, अण्डा व मीट में प्रोटीन की उपलब्धता एवं मनुष्य के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी। सम्मेलन में विभाग, बैंक और उद्यमियों के बीच मौके पर ही MOU कराया जाएगा और विभिन्न वित्तीय संस्थाओं द्वारा ऋण सुविधा की जानकारी साझा की जाएगी।

पोल्ट्री विकास योजनाएं और सब्सिडी

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पशुपालन विभाग द्वारा उ०प्र० कुक्कुट विकास नीति-2022 के अन्तर्गत पोल्ट्री फार्मर के लिये कामर्शियल लेयर फार्म योजना चलाई जा रही है जिसमें 10 हजार लेयर पक्षी से लेकर 90 हजार लेयर पक्षी तक पाले जा सकते हैं। इस योजना की लागत 99.53 लाख रुपये से शुरू होकर 734.55 लाख रुपये तक है, जिसमें पशुपालन विभाग द्वारा 05 वर्षों तक 7 प्रतिशत या बैंक द्वारा निर्धारित दर पर 14.61 लाख रुपये से लेकर 107.96 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद के 200 निर्बल वर्ग के लाभार्थियों को 50 चूजे निःशुल्क दिए जा रहे हैं, साथ ही निःशुल्क कुक्कुट आहार और रख-रखाव हेतु 425 रुपये प्रति लाभार्थी डी.बी.टी. के माध्यम से भुगतान किया जाता है। मेरठ मंडल में वर्ष 2017 में 10.05 करोड़ अंडा उत्पादन था, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 86.09 करोड़ हो गया है, जिससे अंडे के उत्पादन में लगभग 756.06 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

कोविड कर्मियों के समायोजन के लिए आवेदन प्रक्रिया

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण, उ०प्र० शासन के पत्रांक दिनांक 12 अगस्त 2026 के अनुपालन में कोविड महामारी के दौरान कोविड-19, ई.सी.आर.पी.-1 के अन्तर्गत जनपद मेरठ में कार्यरत अस्थायी, अल्पकालिक, संविदा और आउटसोर्स मानव संसाधन, जिन्होंने कोविड काल में न्यूनतम 03 माह (90 दिन) कार्य किया हो, उनके कार्यों के सत्यापन के बाद राज्य स्तर से समायोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए पूर्व में कार्यरत कर्मी अपना आवेदन दिनांक 22 अगस्त 2026 को सायं 05:00 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ के कक्ष संख्या-208 में अपना अनुभव प्रमाण पत्र, नियुक्ति पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कराएं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment