मेरठ के होटल में हिंदू लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला मुस्लिम युवक, हिंदू संगठन ने की पिटाई और हंगामा

Kittu Kumari17 August 20263 min read107 viewsNCR
मेरठ के होटल में हिंदू लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला मुस्लिम युवक, हिंदू संगठन ने की पिटाई और हंगामा

मेरठ में सोमवार दोपहर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक होटल में मुस्लिम लड़के को पकड़कर पीट दिया। वह होटल में 16 साल की हिंदू लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। युवक ने सिर्फ अंडरवियर पहन रखी थी, उसी हालत में पुलिस उसे थाने लेकर गई। लड़की के भी घरवालों को थाने बुलाया गया। दावा है कि आरोपी के मोबाइल में लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें थीं। वह उसे वायरल करने की धमकी देकर लड़की को ब्लैकमेल करता था। मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है।

होटल में हंगामा और पुलिस की कार्रवाई

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मामला दोपहर करीब 3 बजे का है। लड़की के घरवालों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। सदर बाजार इलाके में स्थित तीन मंजिला इस होटल में सिर्फ ठहरने की व्यवस्था है। नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि इस होटल में कुछ मुस्लिम युवक हिंदू युवतियों के साथ पहुंचे हैं। इसके बाद वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ होटल पहुंचे। होटल के रिसेप्शन से जानकारी मांगी, लेकिन स्टाफ ने देने से मना कर दिया। इस पर संगठन के कार्यकर्ता होटल के अंदर पहुंच गए। एक कमरे का दरवाजा बंद देखकर उसे खुलवाया। अंदर एक युवक आपत्तिजनक हालत में मिला। उसके साथ लड़की थी। युवक ने अंडरवियर पहन रखा था। पूछताछ में युवक ने अपना नाम फरदीन निवासी घंटाघर बताया। वह सर्राफा कारीगर है। संगठन से जुड़े लोगों ने उसकी पिटाई की। जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने होटल पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

नाबालिग छात्रा का मामला और पुलिस जांच

कार्यकर्ताओं ने लड़की के परिजनों से फोन पर बात की और उन्हें थाने बुलाया। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने लड़की से जानकारी ली। वह मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र की है। आरोपी युवक और उसके घर के बीच की दूरी करीब 5 किलोमीटर है। लड़की 9वीं की छात्रा है। उसने पूछताछ में बताया कि उसे धोखे से होटल लाया गया था। सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित होटल में एक नाबालिग किशोरी को ले जाने का मामला सामने आने के बाद हंगामा हो गया। आरोप है कि फरदीन नाम का युवक 16 वर्षीय किशोरी को होटल लेकर पहुंचा था। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता होटल पहुंचे और विरोध जताते हुए हंगामा किया। बताया गया कि नाबालिग किशोरी के होटल में होने की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने मामले का विरोध करते हुए होटल में हंगामा किया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हंगामे के दौरान आरोपी युवक के साथ मारपीट भी की गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए युवक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, एंट्री रजिस्टर और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही किशोरी से जुड़े तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग से संबंधित मामले में सभी तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है।

Share:

Comments

Leave a comment