मेरठ में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक, छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिए 25 अगस्त अंतिम तिथि

Kittu Kumari21 August 20263 min read81 viewsNCR
मेरठ में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक, छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिए 25 अगस्त अंतिम तिथि

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला वेटलैंड समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस बैठक में जनपद में वृक्षारोपण अभियान और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
बैठक में लोकभारती संस्था के श्रीकृष्ण कान्त चौधरी, सम्पर्क प्रमुख उत्तर प्रदेश तथा डॉक्टर सुमित उपाध्याय संयोजक लोकभारती मेरठ के नेतृत्व में जनपद में वृक्षारोपण अभियान की कार्य योजना प्रस्तुत की गयी। जिलाधिकारी द्वारा समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लोक भारती के अभियान में पूरा योगदान देते हुए अभियान सफल बनायें। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के साथ जिओ टैग की स्थिति पर गहनता से चर्चा करते हुए निर्देश दिए गए कि जिन विभागों का जिओ टेग प्रतिशत अत्यधिक कम है वो अगले 03 दिनों में पूर्ण करें अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की जाएगी।

तालाबों और एनजीटी वादों पर कार्रवाई
जिलाधिकारी द्वारा तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए कार्य योजना मुख्य विकास अधिकारी तथा एडीएम प्रशासन के माध्यम से अगले एक सप्ताह में अविलंब उपलब्ध कराएं जाने के निर्देश दिए गए। इस कार्य के लिए राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। करनावल स्थित तालाब के संबंध में चल रहे एनजीटी वाद के क्रम में तहसीलदार, बीडीओ तथा ईओ करनावल को निर्देश दिए गए कि वे एडीएम प्रशासन की निगरानी में आपस में समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करें तथा माननीय एनजीटी के जो भी निर्णय आए, उसे जिला पर्यावरण समिति के समक्ष प्रस्तुत करें।

नदी पुनरुद्धार और गंगा समितियां
जिलाधिकारी ने गांवों में बायोडायवर्सिटी रजिस्टर का निर्माण सभी विकास खंड अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित कराने व बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। हिंडन नदी के पुनरुद्धार हेतु सरधना नाले की सफाई के लिए सिंचाई विभाग गंग नहर खंड व अधिशासी अधिकारी, सरधना नगर पालिका परिषद को संयुक्त रूप से समन्वय कर सफाई कार्य कराने के निर्देश दिए गए और सरधना नाले की सफाई की रिपोर्ट जिला गंगा समिति मेरठ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिए कि गंगा व सहायक नदी के किनारे स्थित गांवों में ग्राम गंगा समितियों की नियमित बैठकें आयोजित कर उनकी रिपोर्ट जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे को उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ वन्दना फोगाट, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय वर्धन तोमर, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास सुनील कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) तुषार गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहें।

छात्रवृत्ति नवीनीकरण की अंतिम तिथि
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2026-27 में छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 10 व कक्षा 12 (नवीनीकरण) के छात्रों द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक छात्रवृत्ति आवेदन पत्र आनलाईन किये जाने हेतु तिथि निर्धारित है। छात्रों को दिनांक 29 सितम्बर 2026 से 05 अक्तूबर 2026 तक छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति धनराशि उनके आधार सीडेड बैंक खातों में प्रेषित की जायेगी। उन्होने बताया कि कक्षा 10 व कक्षा 12 में अध्ययनरत् (नवीनीकरण) के छात्र/छात्राएं दिनांक 25 अगस्त 2026 से पूर्व अपने छात्रवृत्ति आवेदन पत्रो का नवीनीकरण करा लें, ताकि उनको दिनांक 05 अक्तूबर 2026 तक छात्रवृत्ति धनराशि का भुगतान प्राप्त हो सकें।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment