स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ कमिश्नरी में आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने किया ध्वजारोहण, बलिदानियों को किया नमन

Kittu Kumari15 August 20261 min read62 viewsNCR
स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ कमिश्नरी में आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने किया ध्वजारोहण, बलिदानियों को किया नमन

मेरठ (सू0वि0) 15.08.2026 - स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कमिश्नरी कार्यालय में आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ भानु चन्द्र गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

आयुक्त का संबोधन
आयुक्त ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं आजादी के कालखंड का उल्लेख करते हुए कहा कि आज का दिन प्रत्येक देशवासी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए हमारे महान नायकों और अमर बलिदानियों ने अनेक संघर्ष और बलिदान दिए। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी का दायित्व है कि उनके बताए आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्रहित में कार्य करें।

देश की एकता और अखंडता पर जोर
उन्होंने कहा कि हमारा देश भाषा, संस्कृति, धर्म एवं परंपराओं की विविधता से समृद्ध है। इन विविधताओं के बावजूद हम सभी एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हम भारत को और अधिक मजबूत, विकसित एवं समृद्ध राष्ट्र बना सकते हैं।

उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर अपर आयुक्त अमित कुमार, अपर आयुक्त अमरीष कुमार बिन्द सहित कमिश्नरी के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अधिक जानकारी के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment