Independence Day 2026: मेरठ कलेक्ट्रेट में डीएम डॉ. वी.के. सिंह ने किया ध्वजारोहण, वीर नारियां और सेनानी सम्मानित

Kittu Kumari15 August 20262 min read60 viewsNCR
Independence Day 2026: मेरठ कलेक्ट्रेट में डीएम डॉ. वी.के. सिंह ने किया ध्वजारोहण, वीर नारियां और सेनानी सम्मानित

मेरठ में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षाेल्लास, उत्साह और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ. वी.के. सिंह ने कैंप कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद जिला सहकारी बैंक के बाहर स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

* कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डाॅ. वी.के. सिंह ने किया ध्वजारोहण।

* जिला सहकारी बैंक के बाहर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर दी गई श्रद्धांजलि।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

* वीर नारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित।

* कार्यक्रम में बच्चों को बांटी गई स्टेशनरी और प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं और मेरठ की प्रगति का किया जिक्र

जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनपद मेरठ में विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी एवं सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। एशिया का पहला RRTS मेट्रो जनपद मेरठ में संचालित हो रहा है। साथ ही मेरठ Ganga Expressway, Delhi-Meerut Expressway सहित अन्य महत्वपूर्ण मार्गों से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि मेरठ खेल उत्पादों के निर्माण के लिए देश-विदेश में विशेष पहचान रखता है। यहां निर्मित विश्वस्तरीय खेल उत्पादों का देश के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश एवं जनपद की प्रगति में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा राष्ट्र की उन्नति एवं विकास में निरंतर अपना योगदान देते रहें।

वीर नारियों का सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया। Divya Jyoti Sansthan सहित अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत मनमोहक नाट्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन तोमर, अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी (भू0अ0) नवीन चन्द्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही गणमान्य व्यक्ति, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं भी इस दौरान मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment