मेरठ: एडीजी ने औघड़नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, कांवड़ मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Kittu Kumari9 August 20261 min read107 viewsNCR
मेरठ: एडीजी ने औघड़नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, कांवड़ मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ श्री भानु भास्कर ने पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित श्री बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और श्री राधाकृष्ण जी के दर्शन किए। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

  • एडीजी और डीआईजी ने औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
  • मंदिर परिसर, बाहर की सुरक्षा और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।
  • पुरा महादेव कांवड़ मार्ग पर टूटी पुलिया डाहर का निरीक्षण कर शिवभक्तों से चर्चा की गई।
  • पुलिस बल को ब्रीफ कर सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

मंदिर परिसर और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण

इसके बाद एडीजी एवं डीआईजी ने मंदिर परिसर, बाहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा मंदिर में बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांवड़ मार्ग और टूटी पुलिया का निरीक्षण

इसके पश्चात एडीजी मेरठ जोन श्री भानु भास्कर ने जनपद मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्रांतर्गत पुरा महादेव कांवड़ मार्ग पर टूटी पुलिया डाहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

एडीजी ने कांवड़ मार्ग पर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को भी ब्रीफ किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share:

Comments

Leave a comment