जागृति मिश्रा केस: एमसीडी ने जूनियर इंजीनियर विकास कुमार गुप्ता को किया सस्पेंड
एमसीडी ने एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट जागृति मिश्रा से जुड़े मामले में जूनियर इंजीनियर विकास कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया है।

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट जागृति मिश्रा से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। निगम प्रशासन ने जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग) विकास कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह आदेश सोमवार को नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी किया गया।
आधिकारिक आदेश के मुताबिक, विकास कुमार गुप्ता (BMID नंबर 40033050) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। निलंबन की अवधि के दौरान अधिकारी को निर्धारित नियमों के अनुसार गुजारा भत्ता दिया जाएगा। साथ ही, उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सक्षम अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
संवेदनशीलता और ईमानदारी से काम करने की जिम्मेदारी
नगर निगम ने इस कार्रवाई के जरिए यह स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक पदों पर बैठे अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे नागरिकों के साथ संवेदनशीलता और पूरी ईमानदारी के साथ पेश आएं। निलंबन के दौरान विकास कुमार गुप्ता का मुख्यालय नॉर्थ जोन के सुपरइंटेंडिंग इंजीनियर के कार्यालय में तय किया गया है।