प्रदूषण फैलाने वाली 3 फैक्ट्रियां सील, MCD ने वेस्ट जोन में चलाया बड़ा अभियान

MCD ने वेस्ट जोन में प्रदूषण फैलाने वाली तीन औद्योगिक इकाइयों को सील कर दिया है और उनके बिजली कनेक्शन काट दिए हैं।

Kittu Kumari24 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
प्रदूषण फैलाने वाली 3 फैक्ट्रियां सील, MCD ने वेस्ट जोन में चलाया बड़ा अभियान

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम (MCD) अब सख्त एक्शन मोड में नजर आ रहा है। हाल ही में वेस्ट जोन के ब्रह्मपुरी और चंचल पार्क इलाकों में एक संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों की धज्जियां उड़ाकर प्रदूषण फैलाने वाली तीन औद्योगिक इकाइयों को मौके पर ही सील कर दिया गया। यह कार्रवाई केवल सीलिंग तक सीमित नहीं रही, बल्कि इन फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए और उनके बिजली मीटर जब्त कर लिए गए हैं।

यह पूरा अभियान MCD वेस्ट जोन ने राजस्व विभाग, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC), BSES और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चलाया। टीम ने वार्ड नंबर 110 (कुंवर सिंह नगर) और वार्ड नंबर 111 (बपरोला) में कुल सात यूनिट्स की जांच की, जिनमें छह औद्योगिक इकाइयां और एक गोदाम शामिल था। जांच के दौरान जिन तीन इकाइयों में प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियां पाई गईं, उनके खिलाफ तुरंत कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।

धूल और प्रदूषण रोकने के लिए MCD की बड़ी तैयारी

MCD ने साफ किया है कि शहर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए वह कई स्तरों पर काम कर रहा है। केवल फैक्ट्रियों पर कार्रवाई ही नहीं, बल्कि धूल नियंत्रण के लिए सभी 12 जोन में धूल प्रवण सड़कों की गहरी सफाई की जा रही है। इसके अलावा, शहर के सभी 250 वार्डों में निर्माण और विध्वंस (C&D) कचरे के लिए विशेष साइटें तय की गई हैं ताकि अवैध डंपिंग को रोका जा सके।

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए निगम ने आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया है। सड़कों पर धूल कम करने के लिए 167 वॉटर स्प्रिंकलर्स और 40 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन (ASG) तैनात किए गए हैं। साथ ही, वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट और डंपसाइट्स जैसी जगहों पर 20 एंटी-स्मॉग गन लगाई गई हैं, जबकि 20 अन्य गन MCD की ऊंची इमारतों पर स्थापित की गई हैं।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment