MCD स्कूलों के मिड-डे मील में आएगा बदलाव, नवंबर से बच्चों को मिलेंगे नए पकवान

Kittu Kumari7 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
MCD स्कूलों के मिड-डे मील में आएगा बदलाव, नवंबर से बच्चों को मिलेंगे नए पकवान

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम (MCD) के करीब 1,500 स्कूलों में अब मिड-डे मील का स्वाद बदलने वाला है। नवंबर महीने से इन स्कूलों में एक नया और विविधतापूर्ण मेन्यू लागू किया जा रहा है, ताकि बच्चे न केवल पोषण पा सकें बल्कि उन्हें खाने में दिलचस्पी भी आए।

अक्सर देखा गया है कि एक ही तरह का खाना मिलने से बच्चे ऊब जाते हैं और भोजन बर्बाद करते हैं। इसी 'मेनू फटीग' को दूर करने के लिए MCD ने कदम उठाया है। अब किचन चलाने वाली एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोजाना कम से कम एक 'स्पेशल' डिश जरूर शामिल करें।

अब थाली में दिखेगी वैरायटी: खीर से लेकर ओट्स कुकीज तक

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अब तक बच्चों को मुख्य रूप से पूरी-आलू, दाल-चावल और छोले-चावल जैसे विकल्प मिलते थे। लेकिन नए बदलाव के बाद अब उनके मेन्यू में ओट्स कुकीज, मौसमी फल, खीर और सांबर राइस जैसी चीजें शामिल होंगी। इतना ही नहीं, बच्चों की सेहत और स्वाद का ख्याल रखते हुए हफ्ते में दो बार गेहूं और रागी का हलवा भी परोसा जाएगा।

MCD प्रशासन का कहना है कि स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पोषण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कैलोरी और प्रोटीन के तय मानकों का सख्ती से पालन होगा और समय-समय पर खाने के सैंपल लेकर उनकी जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि स्कूल पोषण को लेकर निगम काफी सख्त है। हाल ही में मेयर प्रवेश वाही ने मैत्रेयी मिड-डे मील किचन का निरीक्षण किया था, हालांकि विपक्ष ने वहां की व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठाए थे। प्रशासन ने पहले भी भोजन की गुणवत्ता और स्टोरेज में लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं को नोटिस जारी किए हैं। अब निगम का पूरा जोर इस बात पर है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इस योजना का लाभ उठाएं और उन्हें गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले।

Share:

Comments

Leave a comment