MCD में लेबर वेलफेयर सुपरिंटेंडेंट की भर्ती, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन

Kittu Kumari11 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
MCD में लेबर वेलफेयर सुपरिंटेंडेंट की भर्ती, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन

दिल्ली नगर निगम (MCD) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। निगम के लेबर वेलफेयर विभाग ने 'लेबर वेलफेयर सुपरिंटेंडेंट' के 9 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां फिलहाल कॉन्ट्रैक्ट बेसिस (अनुबंध) पर की जाएंगी, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन (नोटिस नंबर LWD(HQ)/MCD/2026/D-180) के मुताबिक, इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2026 तय की गई है। पदों के वितरण की बात करें तो कुल 9 रिक्तियों में से 6 पद अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए, 2 ओबीसी (OBC) और 1 एससी (SC) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखा गया है।

सैलरी और योग्यता की पूरी जानकारी

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

चयनित उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के लेवल-7 के अनुसार 44,900 रुपये मासिक वेतन के साथ वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA) दिया जाएगा। यह नियुक्ति शुरुआती तौर पर छह महीने के लिए होगी, जिसे नियमित भर्ती होने तक हर छह महीने में बढ़ाया जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस पद के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (Bachelor's degree) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही सोशल वर्क, लेबर वेलफेयर, इंडस्ट्रियल रिलेशंस, पर्सनल मैनेजमेंट या इससे संबंधित किसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उम्र की सीमा की बात करें तो 12 अक्टूबर 2026 तक आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, हालांकि सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी और ओबीसी (दिल्ली) उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और जिम्मेदारियां:
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। इसमें सेकेंडरी लेवल, ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन के अंकों के साथ-साथ इंटरव्यू के प्रदर्शन को देखा जाएगा। चुने गए सुपरिंटेंडेंट का मुख्य काम लेबर कानूनों को लागू करना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का संचालन, मजदूरों और यूनियनों के विवादों को सुलझाना और कार्यस्थलों पर सुरक्षा निरीक्षण करना होगा।

कैसे करें आवेदन?
ध्यान रहे कि आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार MCD की आधिकारिक वेबसाइट mcdonline.nic.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए फॉर्म को 'डाक सेक्शन, 21वीं मंजिल, डॉ. एस.पी.एम. सिविक सेंटर, जे.एल. नेहरू मार्ग, नई दिल्ली-110002' पर जमा करना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन खारिज कर दिए जाएंगे।

Share:

Comments

Leave a comment