एनिमल शेल्टर तोड़ने पर MCD इंजीनियर सस्पेंड, CM ने की 5 लाख की मदद का ऐलान

दिल्ली में एनिमल शेल्टर तोड़ने के मामले में MCD इंजीनियर सस्पेंड। मुख्यमंत्री ने दिए 5 लाख रुपये की मदद और दोषियों पर केस दर्ज करने के आदेश।

Kittu Kumari27 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
एनिमल शेल्टर तोड़ने पर MCD इंजीनियर सस्पेंड, CM ने की 5 लाख की मदद का ऐलान

दिल्ली में एक निर्माणाधीन एनिमल शेल्टर को गिराए जाने का मामला गरमाता जा रहा है। इस विवाद के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने कड़ा एक्शन लेते हुए बिल्डिंग विभाग (आउटर नॉर्थ जोन) के जूनियर इंजीनियर विकास कुमार गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। यह पूरी कार्रवाई स्ट्रीट वर्ल्डज ट्रस्ट की एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट जागृति मिश्रा के शेल्टर को 24 अक्टूबर 2026 को ढहाए जाने के बाद की गई है।

इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब जागृति मिश्रा ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों द्वारा उनसे रिश्वत मांगी गई और उन्हें धमकियां दी गईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जागृति मिश्रा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने न केवल इस घटना पर दुख जताया, बल्कि शेल्टर के पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा भी की।

दोषियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मुख्यमंत्री ने इस मामले में जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं कि शेल्टर को दोबारा स्थापित करने में पूरी मदद की जाए। साथ ही, उन्होंने पुलिस को आदेश दिया है कि शेल्टर तोड़ने और धमकी देने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर जांच की जाए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त लहजे में कहा कि सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति की जिम्मेदारी नागरिकों की सेवा संवेदनशीलता और ईमानदारी से करना है। उन्होंने साफ किया कि उनके प्रशासन में सत्ता के दुरुपयोग या नागरिकों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इंजीनियर विकास कुमार गुप्ता के खिलाफ औपचारिक अनुशासनिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सस्पेंशन ऑर्डर के मुताबिक, उन्हें नियमों के अनुसार गुजारा भत्ता दिया जाएगा, लेकिन वे सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (आउटर नॉर्थ जोन) के कार्यालय से बिना अनुमति के बाहर नहीं जा सकेंगे।

दूसरी ओर, इस मामले में राजनीतिक मोड़ भी आया। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जरनैल सिंह ने जागृति मिश्रा से मुलाकात कर स्पष्ट किया कि पार्टी का इस कथित रिश्वतखोरी या शेल्टर तोड़ने की घटना से कोई लेना-देना नहीं है। इस स्पष्टीकरण के बाद जागृति मिश्रा ने पार्टी को इस घटना से जोड़ने वाले अपने पिछले बयानों पर खेद जताया है।

Share:

Comments

Leave a comment