मानेसर में बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ से ज्यादा टैक्स बकाया होने पर रहेजा टावर-ए और जिंजर होटल सील

Kittu Kumari18 August 20261 min read128 viewsNCR
मानेसर में बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ से ज्यादा टैक्स बकाया होने पर रहेजा टावर-ए और जिंजर होटल सील

नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफाॅल्टर्स के खिलाफ अपना विशेष अभियान जारी रखते हुए मंगलवार को आईएमटी सेक्टर-2 स्थित रहेजा टावर-ए और जिंजर होटल को सील कर दिया है। इन दोनों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर नगर निगम का एक करोड़ 11 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इस कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने नियमानुसार प्रतिष्ठानों को सील करते हुए संबंधित प्रबंधन को बकाया टैक्स का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।

पहले भी जारी किए गए थे नोटिस

टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संपत्ति मालिकों को पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन समय पर टैक्स जमा नहीं किए जाने के कारण विभाग को यह सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बड़े बकायेदारों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बताया कि निगम क्षेत्र में बड़े प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिन व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों पर लंबे समय से टैक्स बकाया है, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम का मुख्य उद्देश्य सभी संपत्ति धारकों से समय पर टैक्स वसूली सुनिश्चित करना है।

समय पर टैक्स जमा करने की अपील

लोकेश यादव ने निगम क्षेत्र के सभी प्रॉपर्टी धारकों से अपील की है कि वे समय पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें और किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचें। नियमों की अनदेखी करने वाले बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग और अन्य कानूनी कार्रवाई निरंतर रूप से जारी रखी जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment