मानेसर में JSA Advocates & Solicitors ने आयोजित किया 'लीडर्स गोल्फ 2026'
JSA Advocates & Solicitors ने मानेसर के क्लासिक गोल्फ क्लब में लीडर्स गोल्फ 2026 का आयोजन किया, जिसमें कई दिग्गज शामिल हुए।

गुरुग्राम के मानेसर स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत के क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में 27 अक्टूबर, 2026 को लीडर्स गोल्फ 2026 का शानदार आयोजन किया गया। JSA Advocates & Solicitors द्वारा आयोजित इस इवेंट का मकसद बिजनेस जगत के दिग्गजों और खेल प्रेमियों को एक साझा मंच पर लाना था।
इस टूर्नामेंट में 90 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें बड़े कॉर्पोरेट लीडर्स, निवेशक, उद्यमी और कई वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। यह आयोजन केवल खेल तक सीमित नहीं था, बल्कि इसने पेशेवर नेटवर्किंग और आपसी तालमेल को बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला गोल्फर्स ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में आठ से ज्यादा अलग-अलग देशों की महिला गोल्फर्स शामिल हुईं, जिससे इस इवेंट को एक वैश्विक पहचान मिली।
दिन की शुरुआत नेटवर्किंग सेशन से हुई, जहाँ बिजनेस कम्युनिटी और प्रोफेशनल स्पोर्ट्स जगत के लोगों ने एक-दूसरे के साथ विचार साझा किए और संबंध मजबूत किए। पूरे इवेंट के दौरान प्रतिस्पर्धी माहौल के साथ-साथ सौहार्द और दोस्ती की झलक भी देखने को मिली।