कृति सनोन ने अभिनव मिश्रा के 'Into The Wild 2026' शो में मिरर वर्क लहंगे से जीता दिल

दिल्ली के छतरपुर में आयोजित अभिनव मिश्रा के नए कलेक्शन 'Into The Wild 2026' में कृति सनोन ब्लैक मिरर वर्क लहंगे में नजर आईं।

Kittu Kumari25 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
कृति सनोन ने अभिनव मिश्रा के 'Into The Wild 2026' शो में मिरर वर्क लहंगे से जीता दिल

दिल्ली के छतरपुर स्थित मेहर विलाज की हरियाली और चांदनी रात के बीच जब फैशन डिजाइनर अभिनव मिश्रा ने अपना नया कलेक्शन 'Into The Wild 2026' पेश किया, तो सबकी नजरें सिर्फ एक ही जगह टिकी थीं। शो की शोस्टॉपर बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सनोन ने ब्लैक मिरर वर्क लहंगे में अपनी एंट्री से पूरे माहौल में ग्लैमर भर दिया। ठंडी हवाओं और जंगली जानवरों की विशाल मूर्तियों के बीच कृति का अंदाज बेहद निखरा हुआ नजर आया।

कृति ने इस मौके पर नियो-टेक फैब्रिक से बना एक शानदार काला लहंगा पहना था, जिस पर बारीक हाथ की कढ़ाई और मैटेलिक सजावट की गई थी। इस आउटफिट की सबसे खास बात इसमें इस्तेमाल किए गए घोड़े के मोटिफ्स (आकृतियां) थे, जिन्होंने पारंपरिक लहंगे को एक आधुनिक और साहसी लुक दिया।

प्रकृति और आधुनिकता का संगम

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अभिनव मिश्रा का यह कलेक्शन पूरी तरह से जानवरों, प्राकृतिक आकृतियों और खोज की भावना से प्रेरित था। इस बार डिजाइनर ने सिर्फ ब्राइडल वियर तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि ट्रेंच कोट, हाई-कॉलर जैकेट, वाइड-लेग्ड ट्राउजर, कोर्सेट और काफ्तान जैसे प्रयोग भी किए। कलेक्शन में जैतूनी (Olive), गहरा भूरा, लाल और काला जैसे मिट्टी से जुड़े रंगों का इस्तेमाल किया गया था।

डिजाइनर अभिनव मिश्रा ने अपने इस विजन के बारे में बताया कि 'Into The Wild' प्रकृति और आजादी की भावना को भारतीय ब्राइडल वियर में उतारने की एक कोशिश है। उन्होंने अपने सिग्नेचर मिरर वर्क को मैटेलिक सीक्वेंस और जरदोजी के साथ जोड़कर एक नई ऊर्जा देने की कोशिश की है।

इस शानदार शाम को और भी खास बनाया संगीत ने, जिसे अनहद और टैनर की जोड़ी ने तैयार किया था। इसमें हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और तबले की थाप को मॉडर्न बीट्स के साथ मिक्स किया गया था। शो में अलवर के राजकुमार मानवेंद्र प्रताप सिंह, रामपुर के नवाब काज़िम अली खान और पटियाला की राजकुमारी इनायतिंदर कौर सहित फैशन जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

Share:

Comments

Leave a comment