किरेन रिजिजू ने डीयूएसयू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर दी बधाई

Kittu Kumari19 September 20261 min read13 viewsDelhi Local
किरेन रिजिजू ने डीयूएसयू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर दी बधाई

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे शनिवार को सामने आ गए। इन चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार जीत दर्ज की है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एबीवीपी की इस बड़ी जीत पर बधाई दी है और कहा है कि ये नतीजे युवाओं की आवाज को दर्शाते हैं। रिजिजू ने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण और प्रतीकात्मक है तथा एबीवीपी ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला।

चुनाव परिणामों के अनुसार, एबीवीपी उम्मीदवार यश डबास ने डीयूएसयू अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने 24,576 वोट पाकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के उम्मीदवार विजय मीना को हराया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी रहे जिन्हें 30,615 वोट मिले। एबीवीपी की ओर से रिया छावड़ी ने सचिव पद पर और लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की। कुल 20 राउंड की मतगणना के बाद अंतिम परिणाम घोषित किए गए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि झूठ की गूंज ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने स्पष्ट और जोरदार तरीके से अपनी बात कह दी है। रिजिजू ने डीयूएसयू चुनाव को एक तरह का जनमत संग्रह बताया जिससे युवाओं की सच्ची आवाज सामने आई है। इस प्रकार एबीवीपी ने चुनाव में चार में से तीन प्रमुख पदों पर कब्जा कर लिया है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment