असम बाढ़ पर अरविंद केजरीवाल ने जताई चिंता, केंद्र सरकार से की स्थायी समाधान की मांग

Kittu Kumari3 August 20261 min read26 viewsNational
असम बाढ़ पर अरविंद केजरीवाल ने जताई चिंता, केंद्र सरकार से की स्थायी समाधान की मांग

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने असम की गंभीर बाढ़ स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इस चुनौतीपूर्ण समय में पूरे देश को असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके असम में बाढ़ संकट की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया और प्रभावित आबादी के साथ एकजुटता पर जोर दिया।

असम बाढ़ के लिए स्थायी समाधान की मांग

बुधवार को किए गए अपने पोस्ट में, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वे असम में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या का एक स्थायी समाधान निकालें। उन्होंने कहा कि ऐसा उपाय किया जाना चाहिए जिससे वहां के निवासियों को बार-बार इस तरह की आपदाओं का सामना न करना पड़े।

AAP कार्यकर्ताओं और नागरिकों से राहत कार्यों में सहयोग की अपील

केजरीवाल ने आगे देश भर के AAP कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आग्रह किया कि वे असम के बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और राहत कार्यों में पूरा सहयोग दें। आपको बता दें कि असम में हाल ही में आई बाढ़ से व्यापक तबाही मची है, जिसके कारण 75 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। शिवसागर, जोरहाट और चराइदेव सहित ऊपरी असम के जिले सबसे अधिक बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं।

Share:

Comments

Leave a comment