केजरीवाल का केंद्र पर हमला, पेट्रोल में ए20 इथेनॉल ब्लेडिंग की वैज्ञानिक रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

Kittu Kumari12 August 20261 min read123 viewsNational
केजरीवाल का केंद्र पर हमला, पेट्रोल में ए20 इथेनॉल ब्लेडिंग की वैज्ञानिक रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेडिंग (E20) के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीति की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मांग की है कि इससे जुड़ी सभी वैज्ञानिक स्टडीज को तुरंत पब्लिक किया जाए। यह बयान तब आया जब केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट किया कि E20 से आगे इथेनॉल ब्लेडिंग बढ़ाने पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अमित शाह के पोस्ट पर प्रतिक्रिया और आशंकाएं

गुरुवार को बीजेपी IT सेल के चीफ अमित मालवीय के एक 'X' पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार का यह स्वीकार करना कि 'अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है', भविष्य में और अधिक ब्लेडिंग आगे बढ़ाने के इरादे को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पब्लिक सेंटिमेंट शांत होने का इंतजार कर रही है, ताकि भविष्य में इथेनॉल इंटीग्रेशन को और आगे बढ़ाया जा सके, ठीक वैसे ही जैसे बिना किसी पर्याप्त वैज्ञानिक अध्ययन या व्यापक आम सहमति के E20 को लागू किया गया था।

वैज्ञानिक रिपोर्ट्स को सार्वजनिक करने की मांग

केजरीवाल ने आगे दावा किया कि सरकार वैज्ञानिक, इंजीनियरिंग और एक्सपर्ट्स की राय की अनदेखी करती है और असहमति की आवाजों को दबाने की कोशिश करती है। उन्होंने सवाल किया कि E20 लागू करने से पहले किए गए वैज्ञानिक अध्ययन या टेस्टिंग रिपोर्ट्स को अभी तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि देश के सामने पूरी तस्वीर साफ करने के लिए ऐसे सभी दस्तावेजों को रिलीज किया जाए।

Share:

Comments

Leave a comment