कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: ट्रैफिक चालान और RTO जुर्माने पर मिलेगी 50% की छूट
कर्नाटक सरकार ने लंबित ट्रैफिक चालान और RTO जुर्माने पर 50% की छूट दी है। 21 नवंबर से 11 दिसंबर तक इस सुविधा का लाभ उठाएं।

अगर आप कर्नाटक में गाड़ी चलाते हैं और आपके पुराने ट्रैफिक चालान बकाया हैं, तो आपके लिए एक बड़ी राहत की खबर है। कर्नाटक सरकार ने लंबित ई-चालान और परिवहन विभाग के जुर्माने पर कर्नाटक ट्रैफिक चालान छूट योजना के तहत 50% की भारी छूट देने का ऐलान किया है। यह खास सुविधा 21 नवंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
इस पहल का प्रस्ताव कर्नाटक राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा दिया गया था, जिसे वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। सबसे खास बात यह है कि यह छूट 1991 से लेकर 2025 के बीच जारी किए गए सभी लंबित ई-चालान और आरटीओ (RTO) पेनल्टी पर लागू होगी। एडिशनल एसपी सी. मल्लिक ने इस योजना की पुष्टि करते हुए जनता से अपील की है कि वे इस समय सीमा का उपयोग करें और अपने पुराने बकाये को जल्द से जल्द क्लियर करें।
लाखों की संख्या में लंबित हैं चालान, ऐसे करें भुगतान
बकाये चालानों की संख्या इतनी ज्यादा है कि आंकड़े चौंकाने वाले हैं। उदाहरण के तौर पर, केवल मैसूर शहर की सीमा में ही 1,08,86,387 लंबित ई-चालान मामले हैं, जिनकी कुल राशि ₹482,53,89,600 है। इस 50% डिस्काउंट स्कीम के बाद यह राशि घटकर करीब ₹241,26,94,800 रह जाएगी। इसके अलावा, मैसूर जिले में परिवहन विभाग के 8,748 मामले भी लंबित हैं।
वाहन चालक अपने लंबित चालानों की जांच 'वाहन' (Vahan) मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए कर सकते हैं। भुगतान के लिए सरकार ने कई डिजिटल विकल्प दिए हैं:
- कर्नाटक स्टेट पुलिस (KSP) ऐप
- बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस का ASTraM ऐप
- कर्नाटक वन या बैंगलोर वन पोर्टल
- ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर या नजदीकी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन पर जाकर व्यक्तिगत भुगतान