Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, कांवड़ियों ने जताया धन्यवाद

Kittu Kumari6 August 20261 min read39 viewsNCR
Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, कांवड़ियों ने जताया धन्यवाद

सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं और शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को हर संभव सुविधा मिले।

  • सावन में शिवभक्ति का उत्साह और गाजियाबाद में व्यापक व्यवस्थाएं।
  • उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन द्वारा बेहतर सुविधाओं का प्रबंध।
  • मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन।

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां

दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मण्डंद के निर्देशन में कांवड़ मार्ग को पूरी तरह साफ-सुथरा बनाया गया है और पूरे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, जिससे रात में भी परेशानी न हो।

शौचालय, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष व्यवस्था

कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए जगह-जगह शौचालय, विश्राम स्थल, पेयजल, जलपान और स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 सहित प्रमुख मार्ग भगवा रंग में सजे हैं और विभिन्न संगठनों द्वारा भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। मुरादनगर गंगनहर सहित कई स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं जहां चिकित्सकों की टीमें कांवड़ियों का उपचार कर रही हैं।

कांवड़ियों ने उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

कांवड़ियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन द्वारा इस बार कांवड़ यात्रा के लिए बेहतर और सुविधाओं के लिए धन्यवाद, कांवड़ यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम बनी है।

Share:

Comments

Leave a comment