KALAA Glam Hunt 2026 का ग्रैंड फिनाले: दिल्ली में नील नितिन मुकेश ने बढ़ाया टैलेंट का मान
दिल्ली के पाम ग्रीन रिसॉर्ट में KALAA Glam Hunt 2026 का फिनाले हुआ, जहां अभिनेता नील नितिन मुकेश ने की शिरकत। जानें कौन बने विजेता।

देश की राजधानी दिल्ली में ग्लैमर और टैलेंट का एक शानदार संगम देखने को मिला, जब KALAA Glam Hunt 2026 का ग्रैंड फिनाले बेहद धूमधाम से संपन्न हुआ। जीटी करनाल रोड स्थित पाम ग्रीन रिसॉर्ट में आयोजित इस ब्यूटी पेजेंट में युवाओं के हुनर ने सबका दिल जीत लिया। इस शाम की सबसे बड़ी चमक बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश रहे, जिन्होंने बतौर खास मेहमान शिरकत कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
KALAA एंटरटेनमेंट्स एंड कास्टिंग्स द्वारा आयोजित इस इवेंट में केवल ब्यूटी ही नहीं, बल्कि डांस और सिंगिंग जैसे क्षेत्रों में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आयोजन की तैयारी पिछले 8 से 9 महीनों से चल रही थी, ताकि उभरते कलाकारों को फैशन और मनोरंजन की दुनिया में एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिल सके।
विजेताओं की सूची और शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता के अलग-अलग श्रेणियों में कई प्रतिभाशाली चेहरों ने जीत हासिल की। मिस्टर कैटेगरी में चिराग ने खिताब अपने नाम किया, जबकि निशांत पहले और टीपू सुल्तान दूसरे रनर-अप रहे। वहीं, मिस कैटेगरी में रॉयलिका को विजेता घोषित किया गया और अलीना दूसरे रनर-अप के स्थान पर रहीं।
बच्चों की कैटेगरी में भी जबरदस्त टैलेंट दिखा, जहां सरवानी मिश्रा, दिशा और यशिका को पहचान मिली। इसके अलावा, रोहित को 'मिस्टर जयपुर' और काव्या को 'किड्स स्टार ऑफ भरतपुर' के खिताब से नवाजा गया। परफॉर्मिंग आर्ट्स की बात करें तो डांस प्रतियोगिता में सलोनी ने जीत दर्ज की और अनाइशा पहले रनर-अप रहीं। सिंगिंग कैटेगरी में रूपाली विजेता बनीं, जबकि ललित पहले रनर-अप रहे।
आयोजकों ने बताया कि यह KALAA एंटरटेनमेंट्स एंड कास्टिंग्स का पहला बड़ा प्रोडक्शन था। इस सफलता के बाद अब उनकी योजना इस टैलेंट हंट को भारत के अन्य शहरों और राज्यों में ले जाने की है, साथ ही भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इवेंट्स आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है।