जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल जाकर जाना लालकृष्ण आडवाणी का हाल, स्वास्थ्य स्थिर

Kittu Kumari17 October 20261 min read0 viewsDelhi Local
जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल जाकर जाना लालकृष्ण आडवाणी का हाल, स्वास्थ्य स्थिर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। 98 वर्षीय आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे चेस्ट इन्फेक्शन (छाती में संक्रमण) की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के पल्मोनरी विभाग (फेफड़ों के विशेषज्ञ) की एक विशेष मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। जेपी नड्डा ने इलाज कर रहे डॉक्टरों से विस्तार से चर्चा की और उनकी रिकवरी की स्थिति के बारे में जाना।

अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

अपोलो अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, लालकृष्ण आडवाणी की स्थिति फिलहाल स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें जरूरी क्लिनिकल जांच और उपचार दिया जा रहा है।

बता दें कि यह इस साल आडवाणी का अपोलो अस्पताल में दूसरा दाखिला है। इससे पहले मई में भी उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें यहां भर्ती होना पड़ा था। इसके अलावा, दिसंबर 2024 और साल 2024 की शुरुआत में भी उनका इलाज इसी अस्पताल में हुआ था।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment