Jindal Panther Cup: नोएडा में रोमांचक जीत, जिंदल पैंथर ने मारी फाइनल में एंट्री

Kittu Kumari9 October 20261 min read0 viewsNCR
Jindal Panther Cup: नोएडा में रोमांचक जीत, जिंदल पैंथर ने मारी फाइनल में एंट्री

नोएडा के जिंदल पोलो एस्टेट में खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में जिंदल पैंथर ने अरावली पोलो को मात देकर Jindal Panther Cup Final में अपनी जगह पक्की कर ली है। 9 अक्टूबर को हुए इस सेमीफाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें अंततः जिंदल पैंथर ने 8-7 के स्कोर से जीत दर्ज की।

मैच की बात करें तो जिंदल पैंथर की जीत में सिमरन एस. शेरगिल का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा, जिन्होंने अकेले पांच गोल दागे। टीम के संस्थापक नवीन जिंदल ने भी दो गोल कर टीम को मजबूती दी, जबकि महेश शर्मा ने निर्णायक आठवां गोल दागकर जीत पर मुहर लगा दी। दूसरी ओर, अरावली पोलो की तरफ से नवीन सिंह और जुआन मार्टिन जुरी ने तीन-तीन गोल किए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

सीजन की धमाकेदार शुरुआत

बता दें कि 8 अक्टूबर को जिंदल पोलो एस्टेट में 2026 पोलो सीजन का आगाज हुआ था, जिसकी शुरुआत में ही जिंदल पैंथर ने सुजान को 12-6 से करारी शिकस्त दी थी। अब यह टीम रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है।

जिंदल पोलो एस्टेट में यह चार हफ्ते का सीजन शुरू हो चुका है, जिसमें हर हफ्ते मैच होंगे और रविवार को फाइनल खेला जाएगा। इस सीजन में जिंदल पैंथर कप के अलावा संजय कपूर मेमोरियल कप, जिंदल पैंथर शील्ड और नवंबर में होने वाला जिंदल एस्टेट कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स भी शामिल हैं।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment