दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी, पुलिस ने अफवाहों का किया खंडन

दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर चल रही उन अफवाहों को दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि जंतर-मंतर को प्रदर्शनों के लिए बंद या लॉक कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साफ किया है कि ये दावे पूरी तरह झूठे और भ्रामक हैं।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर क्या है नियम?
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर शांतिपूर्ण और अधिकृत प्रदर्शनों के लिए पूरी तरह खुला और सक्रिय स्थल बना हुआა है। यह व्यवस्था माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश और दिल्ली पुलिस द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के अनुसार है। इन दिशा-निर्देशों के तहत, इस स्थान पर प्रदर्शन के लिए एक बार में अधिकतम 1,000 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी जाती है।
कैसे मिलती है जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति?
जंतर-मंतर पर धरने या प्रदर्शन की अनुमति संबंधित आयोजकों या व्यक्तियों द्वारा formal application देने पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा दी जाती है। यह मंजूरी तय किए गए नियमों और शर्तों का पालन करने पर ही मिलती है। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे किसी भी unverified information पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे शेयर करें। सटीक जानकारी के लिए केवल official communications पर ही भरोसा करें। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप @DCPSouthDelhi के आधिकारिक ट्वीट को देख सकते हैं।