जबलपुर और हजरत निजामुद्दीन के बीच रक्षाबंधन पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, तुरंत चेक करें टाइमिंग

रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, नॉर्दर्न रेलवे ने जबलपुर और हजरत निजामुद्दीन के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह स्पेशल ट्रेन सर्विस ट्रेन नंबर 01701 और 01702 के रूप में चलाई जाएगी, जो त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए केवल एक राउंड ट्रिप पूरी करेगी।
ट्रेन का शेड्यूल और टाइमिंग
ट्रेन 01701 जबलपुर से 29 अगस्त को रात 8:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी की यात्रा के लिए, ट्रेन 01702 हजरत निजामुद्दीन से 30 अगस्त को दोपहर 3:45 बजे छूटेगी और अगली सुबह 9:30 बजे जबलपुर वापस पहुंचेगी।