Greater Noida में बनेगा International Tractors का 25 एकड़ में नया Global R&D Hub, मिलेगें 1000 से ज्यादा रोजगार

Kittu Kumari14 August 20261 min read116 viewsNCR
Greater Noida में बनेगा International Tractors का 25 एकड़ में नया Global R&D Hub, मिलेगें 1000 से ज्यादा रोजगार

सोनारिका ट्रैक्टर्स (Sonalika Tractors) बनाने वाली कंपनी International Tractors Limited (ITL) ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 25 एकड़ जमीन पर एक नए Global Research and Development Centre बनाने का आधिकारिक ऐलान किया है। यह प्रोजेक्ट इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (IITGNL) क्षेत्र में स्थित है। इसे देश और विदेश के बाजारों के लिए किसान-केंद्रित तकनीक विकसित करने के उद्देश्य से एक वर्ल्ड-क्लास इंजीनियरिंग हब के रूप में तैयार किया जा रहा है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

  • Greater Noida में बनेगा 25 एकड़ में नया Global R&D Hub।
  • प्रोजेक्ट पर लगभग ₹620 करोड़ का अनुमानित निवेश किया जाएगा।
  • इससे 1,000 से ज्यादा डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने की उम्मीद है।
  • प्रोजेक्ट के लिए हुआ था खास समझौता

    यह पहल ITL मैनेजमेंट और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी Adityanath के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठकों के बाद सामने आई है। मुख्यमंत्री ने इस साल की शुरुआत में कंपनी को इस फैसिलिटी के लिए 'Eligibility Certificate' सौंपा था। इस प्रोजेक्ट पर लगभग ₹620 करोड़ का अनुमानित निवेश किया जाएगा।

    रोजगार के अवसर और विकास

    इस नए प्रोजेक्ट से राज्य के मैन्युफैक्चरिंग और तकनीकी क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। इससे 1,000 से अधिक डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स पैदा होने की उम्मीद है। ITL के Joint Managing Director रमन मित्तल ने बताया कि इस फैसिलिटी का उद्देश्य एग्रीकल्चरल इनोवेशन के लिए एक वैश्विक स्तर पर बेंचमार्क संस्थान तैयार करना है, जो राज्य सरकार के तकनीकी प्रगति और औद्योगिक विकास के विजन के साथ मेल खाता है।

    Share:

    Comments

    Leave a comment