प्रगति मैदान में 14 नवंबर से सजेगा इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर, जानें एंट्री और टिकट की पूरी डिटेल

दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवंबर से शुरू होगा 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर। जानें टिकट रेट, समय और एंट्री की पूरी डिटेल।

Kittu Kumari12 November 20262 min read0 viewsDelhi Local
प्रगति मैदान में 14 नवंबर से सजेगा इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर, जानें एंट्री और टिकट की पूरी डिटेल

राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में एक बार फिर व्यापार और संस्कृति का महाकुंभ लगने जा रहा है। भारत मंडपम में 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2026 का आयोजन होने जा रहा है, जो 14 नवंबर से 27 नवंबर तक चलेगा। इस बार के मेले की थीम 'विकास और विरासत' रखी गई है। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 13 नवंबर को इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

अगर आप इस मेले में जाने की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इसे दो चरणों में बांटा गया है। 14 नवंबर से 18 नवंबर तक केवल बिजनेस विजिटर्स के लिए व्यापारिक दिन रहेंगे। आम जनता के लिए मेले के दरवाजे 19 नवंबर से 27 नवंबर तक खुले रहेंगे। मेला रोजाना सुबह 10:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक चलेगा, हालांकि आम लोगों के लिए एंट्री शाम 5:30 बजे तक ही होगी।

टिकट की कीमत और एंट्री का तरीका

इस साल टिकट की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गई है। वयस्कों के लिए एंट्री फीस 80 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दी गई है। राहत की बात यह है कि वरिष्ठ नागरिकों और 5 साल तक के बच्चों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। टिकट बुक करने के लिए लोग आधिकारिक वेबसाइट booking.indiatradefair.com या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो के 55 चुनिंदा स्टेशनों पर भी ऑफलाइन टिकट उपलब्ध होंगे। मेले तक पहुंचने के लिए ब्लू लाइन का सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीकी पॉइंट है।

इस प्रदर्शनी में भारत के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ चीन, ईरान, तुर्की और बांग्लादेश समेत 11 देशों के 3,500 से ज्यादा प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। इस बार का मुख्य आकर्षण 'हॉल ऑफ इंस्पिरेशन' होगा, जहां डीप टेक, एग्री-टेक, ड्रोन, स्पेस, हेल्थकेयर और एडटेक जैसे क्षेत्रों के करीब 600 स्टार्टअप्स अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, आने वाले विजिटर्स के लिए परिसर में 90 फूड आउटलेट्स की सुविधा भी होगी।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment