CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, INDIA गठबंधन ने कहा- 'पीछे नहीं हटेंगे'

Kittu Kumari8 October 20262 min read0 viewsNational
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, INDIA गठबंधन ने कहा- 'पीछे नहीं हटेंगे'

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन INDIA का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस सांसद के सुरेश ने दो टूक शब्दों में कहा है कि विपक्ष अपने इस आंदोलन से पीछे नहीं हटने वाला है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया, तो इस विरोध प्रदर्शन को देशव्यापी बनाया जाएगा और इसे सीधे जनता के बीच ले जाया जाएगा।

सांसद सुरेश ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 1:45 बजे INDIA गठबंधन के सांसदों के लिए एक लंच मीटिंग रखी गई है, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन की अगली रणनीति तय की जाएगी। इस प्रदर्शन का नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा सहित गठबंधन के अन्य प्रमुख नेता करेंगे।

इस्तीफा न देने पर सरकार से हटाने की मांग

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विपक्ष का साफ तौर पर कहना है कि देश की जनता का विश्वास मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग से उठ चुका है, इसलिए उनका इस्तीफा अनिवार्य है। के सुरेश ने कहा, "हमारी स्पष्ट मांग है कि ज्ञानेश कुमार CEC के पद से इस्तीफा दें। यदि वह खुद इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं, तो सरकार को उन्हें इस पद से हटाना चाहिए।"

जब उनसे लंच मीटिंग के बाद की रणनीति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस पर गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व ही फैसला लेगा। फिलहाल सांसदों को कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे पूरे देश में जनता के समर्थन के साथ जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पिछले दो दिनों में गठबंधन नेताओं की दूसरी लंच मीटिंग बुलाई गई है। इससे पहले बुधवार को भी विपक्ष ने जंतर-मंतर की ओर मार्च निकाला था, जिसे दिल्ली पुलिस ने रोक दिया था और राहुल गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था।

Share:

Comments

Leave a comment