नई दिल्ली में संपन्न हुआ आईएलसीआई इमेज फिएस्टा सीजन 4, 17 जांबाज और उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Kittu Kumari22 September 20261 min read0 viewsDelhi Local
नई दिल्ली में संपन्न हुआ आईएलसीआई इमेज फिएस्टा सीजन 4, 17 जांबाज और उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में इमेज एंड लाइफ स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया® (ILCI®) द्वारा अपने वार्षिक कार्यक्रम ILCI इमेज फिएस्टा – सीजन 4 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में सेशेल्स गणराज्य की उच्चायुक्त महामहिम हारिसोआ लालाटियाना अकुचे ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नेहा मल्होत्रा द्वारा लिखित पुस्तक 'कलर इंटेलिजेंस' का अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व पर विशेष जोर देते हुए आयोजित किया गया था जिसमें देश भर से इमेज कंसलटेंट, राजनयिक, कॉरपोरेट लीडर और उद्यमी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ज्ञानवर्धक सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें 'द रेड फॉक्स मेकअप अकादमी' द्वारा सेल्फ-मेकअप मास्टरक्लास, 'डिकोडिंग आइडेंटिटी एंड इमेज' और 'डाइन लाइक यू मीन बिजनेस' जैसे विषय शामिल रहे। सट्टा नेशन और वेड एशिया के सहयोग से एक विशेष महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व पैनल चर्चा भी आयोजित की गई जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज महिला नेताओं ने अपने विचार साझा किए।

इस शानदार आयोजन का मुख्य आकर्षण ILCI® इमेज एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 रहे, जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 17 प्रतिभावान पेशेवरों और संगठनों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शालिनी राठौड़, नवनीत चोपड़ा, सिमी खन्ना, ममता खुबानी और अन्य कई प्रमुख नाम शामिल हैं जिन्होंने अपने क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य किया है।

देशभर से आए पेशेवरों और विशेषज्ञों के लिए यह मंच नेटवर्किंग, ज्ञान के आदान-प्रदान और पेशेवर उत्कृष्टता का एक बड़ा केंद्र साबित हुआ। निशा प्रधान के कुशल संचालन और विभिन्न साझेदारों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हुआ और इमेज कंसल्टिंग के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment