IIT Delhi ने लॉन्च किया सेमीकंडक्टर्स, AI और डीप-टेक एंटरप्रेन्योरशिप का एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने अपने सेमीकंडक्टर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीप-टेक एंटरप्रेन्योरशिप के एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के दूसरे बैच के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह six-month online course है जिसे कामकाजी पेशेवरों, शोधकर्ताओं, इंजीनियरों और उभरते उद्यमियों के लिए तैयार किया गया है। इस कोर्सो का समन्वयन दीपक जैन, जो IIT Delhi के ऑप्टिक्स एंड फोटोनिक्स सेंटर के एसोसिएट प्रोफेसर हैं, द्वारा किया जा रहा है।
मुख्य बिंदु:
- कुल 80 घंटे की लाइव ऑनलाइन लर्निंग।
- सेमीकंडक्टर, AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स के लिए 6 विशेष मॉड्यूल।
- किसी भी शैक्षणिक विषय से संबंधित उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।
कोर्स का पाठ्यक्रम और मॉड्यूल
इस प्रोग्राम का पाठ्यक्रम 80 घंटे की लाइव ऑनलाइन लर्निंग में विभाजित है, जिसे छह विशेष मॉड्यूल में बांटा गया है। इनमें सेमीकंडक्टर और फोटोनिक्स के बुनियादी सिद्धांत, उन्नत सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, AI के लिए फोटोनिक्स उपकरण, सेमीकंडक्टर्स में डीप-टेक एंटरप्रेन्योरशिप, इंडस्ट्री केस स्टडीज और डीप-टेक स्टार्टअप्स के लिए पिचिंग और फंडरेज़िंग रणनीतियां शामिल हैं। साथ ही, इसमें आधुनिक संचार और कंप्यूटिंग के लिए फोटोनिक्स के अध्ययन को भी जोड़ा गया है।
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
इस कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में जारी है और 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद, कोर्स 9 जनवरी 2027 से 12 जून 2027 तक चलेगा। किसी भी शैक्षणिक विषय से संबंधित आवेदक इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए पात्र हैं।
फीस और प्रमाणन (Certification)
इस कोर्स की कुल फीस ₹1,50,000 है, जिसमें 18% GST अलग से देना होगा। प्रतिभागियों के लिए किस्तों में भुगतान करने का विकल्प भी उपलब्ध है। IIT Delhi के Continuing Education Programme (CEP) द्वारा डिजिटल सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। 40% उपस्थिति वाले प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा, और 50% अंकों के साथ 40% उपस्थिति वाले छात्रों को 'सक्सेसफुल कम्पलीशन सर्टिफिकेट' मिलेगा।