IIT Delhi के रिसर्चर्स ने विजिबल लाइट की मदद से अननेचुरल अमीनो एसिड बनाने की नई तकनीक खोजी

Kittu Kumari14 August 20261 min read85 viewsNational
IIT Delhi के रिसर्चर्स ने विजिबल लाइट की मदद से अननेचुरल अमीनो एसिड बनाने की नई तकनीक खोजी

IIT Delhi के रिसर्चर्स ने विजिबल लाइट से चलने वाली एक नई केमिकल स्ट्रेटजी पेश की है, जिसकी मदद से अननेचुरल अमीनो एसिड (UAAs) और पेप्टाइड्स बनाए जा सकते हैं। इस Research टीम का नेतृत्व डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री के Prof. Ravi P Singh ने किया। टीम ने केमिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर सटीक कंट्रोल पाने के लिए एक chiral copper catalyst-ligand system का इस्तेमाल किया और 43 अलग-अलग उदाहरणों के जरिए इस तरीके को सफलतापूर्वक साबित करके दिखाया।

चुनौती और तकनीक का काम करने का तरीका

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

Prof. Singh ने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती चुनिंदा तरीके से एक सिंगल enantiomer तैयार करना थी। बायोलॉजिकल सिस्टम खास थ्री-डाइमेंशनल मॉलिक्यूलर कॉन्फ़िगरेशन को पहचानते हैं, इसलिए यह एक जरूरी आवश्यकता है। साधारण और नेचुरल अमीनो एसिड बिल्डिंग ब्लॉक का उपयोग करके, यह नई तकनीक बेहतर स्टेबिलिटी और टारगेट सेलेक्टिविटी वाले मॉलिक्यूल्स के कुशल Synthesis की अनुमति देती है।

फार्मास्यूटिकल्स और बायोटेक्नोलॉजी में इसके फायदे

इस नई तकनीक से Next-Generation Pharmaceuticals और बायोटेक्नोलॉजिकलApplications के विकास को काफी बढ़ावा मिल सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment