IIT दिल्ली में क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग कोर्स के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

Kittu Kumari6 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
IIT दिल्ली में क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग कोर्स के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

अगर आप भविष्य की तकनीक यानी क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग में अपनी रुचि रखते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। IIT दिल्ली क्वांटम कंप्यूटिंग कोर्स के तहत अपने Continuing Education Programme (CEP) के जरिए नौवें बैच के लिए एडमिशन खोल दिए हैं। यह छह महीने का एक सर्टिफिकेशन प्रोग्राम है, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्र क्वांटम थ्योरी और मशीन लर्निंग की बारीकियों को समझ सकें और इंडस्ट्री की जटिल चुनौतियों को हल करने के काबिल बनें।

इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्रों को इंटेलिजेंट एल्गोरिदम के साथ क्वांटम क्षमताओं को जोड़ने का हुनर सिखाना है। प्रोग्राम का संचालन IIT दिल्ली के प्रतिष्ठित फैकल्टी द्वारा किया जाएगा, जिसमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अभिषेक दीक्षित प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे हैं।

कोर्स की समय-सीमा और पात्रता

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

यह कोर्स उन लोगों के लिए है जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पढ़ाई भी जारी रखना चाहते हैं। इसकी खास बातें नीचे दी गई हैं:

  • क्लासेज का समय: कक्षाएं हर शनिवार और रविवार सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी।
  • अवधि: यह प्रोग्राम 8 जनवरी 2027 से शुरू होकर 29 जून 2027 तक चलेगा।
  • कौन कर सकता है आवेदन: जिन उम्मीदवारों के पास B.Tech, BE, BCA, MCA या गणित में B.Sc या BA/MA की डिग्री है, वे इसके लिए पात्र हैं।
  • खास बात: इस कोर्स में एडमिशन के लिए क्वांटम कंप्यूटिंग का पिछला अनुभव होना जरूरी नहीं है।

जहाँ तक फीस की बात है, तो इस पूरे कोर्स की कुल फीस 2,11,220 रुपये तय की गई है, जिसमें 1,79,000 रुपये की बेस फीस और 18% GST शामिल है। आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए TimesPro की मदद ली जा रही है, जो उम्मीदवारों को EMI और लोन की सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि एडमिशन का फैसला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर द्वारा आवेदन की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। सभी भुगतान सीधे IIT दिल्ली के आधिकारिक CEP अकाउंट में करने होंगे।

Share:

Comments

Leave a comment