IIT दिल्ली ने हेल्थकेयर में AI कोर्स के तीसरे बैच का किया ऐलान, जानें कैसे करें आवेदन

Kittu Kumari7 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
IIT दिल्ली ने हेल्थकेयर में AI कोर्स के तीसरे बैच का किया ऐलान, जानें कैसे करें आवेदन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज हर क्षेत्र को बदल रहा है और चिकित्सा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए IIT दिल्ली ने अपने 'कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम' (CEP) के तहत 'एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम फॉर AI इन हेल्थकेयर' के तीसरे बैच की शुरुआत कर दी है। यह छह महीने का ऑनलाइन प्रोग्राम उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है जो तकनीक और स्वास्थ्य सेवाओं के संगम को समझना चाहते हैं।

इस कोर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 9 दिसंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। यह प्रोग्राम 12 दिसंबर, 2026 से शुरू होकर 30 मई, 2027 तक चलेगा। खास बात यह है कि इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि वर्किंग प्रोफेशनल्स, टेक्नोलॉजी लीडर्स और हेल्थकेयर एक्सपर्ट्स अपनी नौकरी के साथ-साथ इसे आसानी से पूरा कर सकें।

कोर्स में क्या होगा खास और क्या है फीस?

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य मेडिकल क्षेत्र में AI के व्यावहारिक उपयोग को सिखाना है। पाठ्यक्रम में क्लिनिकल डेटा, मेडिकल इमेजिंग, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और पब्लिक हेल्थ एनालिटिक्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। साथ ही, छात्रों को जेनेरेटिव AI और एजेंटिक AI वर्कफ्लो के बारे में भी बताया जाएगा। कोर्स के दौरान डेटा सुरक्षा और नियमों जैसे HIPAA, GDPR और भारत के डिजिटल इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी इन हेल्थकेयर एक्ट की जानकारी भी दी जाएगी।

क्लासेस पूरी तरह ऑनलाइन होंगी और वीकेंड पर लाइव सेशन आयोजित किए जाएंगे। शनिवार को शाम 6:00 से 7:30 बजे तक और रविवार को सुबह 11:00 से 12:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी।

फीस और योग्यता की जानकारी:

  • इस कोर्स की कुल फीस 1.50 लाख रुपये है, जिस पर 18% GST अलग से लगेगा (कुल राशि ₹1,77,000)। इसे दो किस्तों में भी जमा किया जा सकता है।
  • योग्यता की बात करें तो किसी विशेष तकनीकी या मेडिकल बैकग्राउंड की अनिवार्यता नहीं है, क्योंकि कोर्स की शुरुआत बुनियादी कॉन्सेप्ट्स से होगी।
  • सर्टिफिकेट पाने के लिए छात्रों को कम से कम 50% अटेंडेंस और कुल स्कोर में 40% अंक लाने होंगे।
  • छात्रों को Python या MATLAB का उपयोग करके हैंड-ऑन असाइनमेंट और एक कैपस्टोन प्रोजेक्ट पूरा करना होगा।

यह प्रोग्राम IIT दिल्ली के सेंटर फॉर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर अनूप सिंह और प्रोफेसर अमित मेहंदीरत्ता के समन्वय में टीमलीज (TeamLease) के सहयोग से चलाया जा रहा है। कोर्स पूरा करने वाले सफल उम्मीदवारों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment