Jobs: हम लोग Hire कर रहे हैं, सैलेरी 25 हज़ार से लेकर 60 हज़ार तक. Reporter, Editor, Video Anchor

Kittu Kumari20 October 20262 min read0 viewsNational
Jobs: हम लोग Hire कर रहे हैं, सैलेरी 25 हज़ार से लेकर 60 हज़ार तक. Reporter, Editor, Video Anchor

🎤 रिपोर्टर

सैलरी: ₹25,000 महीना

आपकी गली में आज क्या हुआ? किसकी भैंस खो गई, किस नुक्कड़ पर पानी भर गया, किस चाचा ने पूरे मोहल्ले को हिला दिया? आपको ये सब पता है, तो अब इसी का पैसा भी लीजिए।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

काम क्या है?
रोज़ अपने इलाके की खबरें मोबाइल से भेजनी हैं। टेलीग्राम, ईमेल या व्हाट्सऐप, जो भी आपके हाथ में हो, बस खबर पहुँचनी चाहिए।

सबसे अच्छी बात: ऑफिस आने की ज़रूरत नहीं। न भीड़, न ट्रैफिक, न बॉस की घूरती नज़र। आप अपने मोहल्ले में, खबर आपकी जेब में।


✍️ एडिटर

सैलरी: ₹30,000 – ₹40,000 महीना

अब खबरें AI भी लिख लेता है, लेकिन AI की लिखी खबर पढ़कर कई बार लगता है कि किसी ने रोबोट से इंटरव्यू ले लिया। इसलिए हमें एक इंसान चाहिए।

काम क्या है?

  • AI की लिखी खबर को ऐसा बनाना कि पढ़ने वाला इंसान समझे, और मुस्कुरा भी दे
  • खबर लाइव होने से पहले जाँच-पड़ताल करना: क्या सच है, क्या गड़बड़ है, कहाँ AI ने गप्प हाँक दी
  • एडिट करके खबर लाइव करना

मतलब आप खबर की आखिरी चौकी हैं। आपके हाँ करने के बाद ही खबर आगे जाएगी।


🎬 वीडियो एडिटर

सैलरी: ₹40,000 – ₹60,000 महीना

इंटरनेट पर रोज़ कुछ न कुछ वायरल होता है। उसमें से कौन-सा असली है और कौन-सा नकली, ये छाँटना आपका काम है।

काम क्या है?

  • जो चीज़ें वायरल चल रही हैं, उन्हें जाँचना और परखना
  • सही निकलीं तो उन्हें वीडियो में बदलना
  • खुद वॉइसओवर करना
  • सुबह और शाम की बुलेटिन तैयार करना
  • ज़रूरत पड़ने पर खबरों और जानकारियों की विशेष श्रृंखला बनाना

आवाज़ भी आपकी, एडिटिंग भी आपकी, और बुलेटिन भी आपकी। आप पूरी चैनल बन जाइए।


📩 अप्लाई कैसे करें?

अपना बायोडेटा सीधे [email protected] पर ईमेल कीजिए। ईमेल में ये तीन बातें ज़रूर लिखिए:

  • अपना प्रोफाइल: नाम, शहर, और आप किस पद के लिए अप्लाई कर रहे हैं
  • अपना फोटो और सोशल मीडिया लिंक: ताकि हम आपको बढ़िया से समझ पाये
  • अब तक किया हुआ काम: लिंक, सैंपल, वीडियो या लिखी हुई खबरें, जो भी आपके पास हो
  • हमारे यहाँ क्यों काम करना चाहते हैं: दो-चार लाइन में, दिल से

लंबी चिट्ठी की ज़रूरत नहीं। काम दिखाइए, बाकी बात हम कर लेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment