हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी: रोजगार के लिए मिलेगी 'होम स्टे' की निःशुल्क ट्रेनिंग, ऐसे करें आवेदन

Kittu Kumari4 August 20261 min read25 viewsNational
हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी: रोजगार के लिए मिलेगी 'होम स्टे' की निःशुल्क ट्रेनिंग, ऐसे करें आवेदन

चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के अंतर्गत आने वाले कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में युवाओं को पर्यटन और आतिथ्य सत्कार (हॉस्पिटैलिटी) क्षेत्र में बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'होम स्टे' की निःशुल्क ट्रेनिंग प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।

  • 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा होम स्टे ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  • प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी युवाओं को होम स्टे व्यवसाय की बारीकियों से अवगत कराना है।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है।

आवेदन करने की प्रक्रिया और योग्यता

सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत राज्य के 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा होम स्टे ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण और शहरी युवाओं को होम स्टे व्यवसाय की बारीकियों से अवगत कराना और उन्हें स्वावलंबी बनाना है। जो भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, वे 4 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक अपने संबंधित जिला नोडल आई.टी.आई. में जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट और चयन प्रक्रिया

योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी, आवेदन प्रपत्र तथा सभी आवश्यक नियम व शर्तें विभाग की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आईटीआई हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन (www.itiharyana.gov.in) पर उपलब्ध करा दी गई हैं, जहां से अभ्यर्थी इन्हें आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के चयन की पूरी प्रक्रिया में विभाग का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य रहेगा।

Share:

Comments

Leave a comment