गुरुग्राम में बनेगा वर्ल्ड क्लास कन्वेंशन सेंटर, मॉडल सीखने सिंगापुर पहुंचे CM नायब सैनी

Kittu Kumari4 October 20262 min read0 viewsNCR
गुरुग्राम में बनेगा वर्ल्ड क्लास कन्वेंशन सेंटर, मॉडल सीखने सिंगापुर पहुंचे CM नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दिनों सिंगापुर के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस तीन दिवसीय यात्रा का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक सहयोग को बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का अध्ययन करना है। मुख्यमंत्री का यह दौरा 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें वे विशेष रूप से गुरुग्राम में बनने वाले एक विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर की योजना पर जोर दे रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी जानकारी यह है कि यह कन्वेंशन सेंटर 25 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला होगा। मुख्यमंत्री का लक्ष्य इस सुविधा के जरिए गुरुग्राम को वैश्विक पहचान दिलाना है। वह सिंगापुर के नगर प्रशासन, ट्रांजिट नेटवर्क और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं, ताकि हरियाणा के शहरी विकास में इन आधुनिक तकनीकों को लागू किया जा सके।

निवेश और विकास के नए रास्ते

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मुख्यमंत्री सैनी केवल इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं, बल्कि निवेश के नए अवसरों की भी तलाश कर रहे हैं। वे सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और सिंगापुर बिजनेस फोरम द्वारा आयोजित डिनर में भी शामिल होंगे। इस दौरे के दौरान वे सेमीकंडक्टर्स, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और एविएशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वैश्विक निवेश आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री हरियाणा में प्रस्तावित 'जंगल सफारी' प्रोजेक्ट के लिए सिंगापुर सफारी का दौरा करेंगे और 'गार्डन्स बाय द बे' में जल प्रबंधन और पौधों के संरक्षण की तकनीकों को समझेंगे। वे एनआरआई उद्यमियों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस भी करेंगे ताकि राज्य की पारदर्शी निवेश नीतियों को प्रमोट किया जा सके। युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट और शिक्षा के क्षेत्र में साझेदारी करना भी इस यात्रा का एक अहम हिस्सा है।

बता दें कि गुरुग्राम में विकास की यह रफ्तार पहले ही शुरू हो चुकी है, जहां हाल ही में इंटरनेशनल दिव्य परिवार सोसाइटी और NBCC के बीच इंडिया इंटरनेशनल कल्चरल सेंटर के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment