पीएम मोदी के जन्मदिन पर हर्ष मल्होत्रा ने त्यागराज स्टेडियम में किया रक्तदान

Kittu Kumari17 September 20261 min read13 viewsDelhi Local
पीएम मोदी के जन्मदिन पर हर्ष मल्होत्रा ने त्यागराज स्टेडियम में किया रक्तदान

नई दिल्ली, 17 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली सरकार के आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता की। यह जानकारी सामने आई है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया।

हर्ष मल्होत्रा ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतगर्त दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली सरकार के मंत्रियों के साथ इस सेवा अभियान में सहभागी बनकर समाज के प्रति अपने दायित्व और सेवा भावना को और मजबूत किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि रक्तदान महादान है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने से बड़ा सेवा कार्य कोई नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए जनसेवा का यह संकल्प हम सभी को निरंतर प्रेरित करता रहे। इस दौरान उन्होंने जनता की भागीदारी की सराहना की।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इस सेवा भावना से जुड़ते हुए दिल्ली की जनता ने पूरे स्नेह, उत्साह और समर्पण के साथ अपनी सहभागिता निभाई। यह पूरा आयोजन प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत संपन्न हुआ।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment